खबरों ने तो डरा दिया था लेकिन पता चला कि मैं 1 लाख से जीत गया: अजित पवार
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री व एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में पीछे दिखाए जाने को लेकर चुटकी ली है। उन्होंने कहा, "सुबह तो खबरें चलीं कि मैं पीछे चल रहा हूं लेकिन 1 लाख से ज़्यादा वोटों से जीत मिली। खबरों से परेशान हो गया...ऐसा नहीं करना चाहिए, लोग मीडिया पर भरोसा करते हैं।"
read more at हिन्दुस्तान


