शिपिंग कॉर्पोरेशन का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 4 गुना बढ़कर हुआ ₹291 करोड़
शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 4 गुना बढ़कर ₹291 करोड़ हो गया है जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में ₹65.73 करोड़ था। रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, कंपनी की कुल आय ₹1,491.23 करोड़ हो गई जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में ₹1,161.89 करोड़ थी।
read more at भाषा


