मेहमानों के लिए खरीदे गए मटन पाये चोरी होने पर एमपी में थाने पहुंचा शख्स
खंडवा (मध्य प्रदेश) में एक शख्स ने पुलिस थाने में जाकर मटन के पाये चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। शख्स ने बताया कि उसने अपनी बेटी-दामाद समेत अन्य मेहमानों की दावत के लिए मटन के 16 पाये व मीट खरीदा था और रास्ते में जब वह चाय पीने एक दुकान पर रुका तभी किसी ने पाये चुरा लिए।
read more at News18 हिंदी


