सीज़फायर के बाद इज़रायल ने दक्षिणी लेबनान में हिज़्बुल्लाह के ठिकाने पर किया हमला
सीज़फायर के दूसरे दिन इज़रायल ने दक्षिणी लेबनान में हिज़्बुल्लाह के ठिकाने पर एयर स्ट्राइक की है। इज़रायली सेना ने कहा कि एक रॉकेट साइट पर हिज़्बुल्लाह की आतंकवादी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर उसने यह हमला किया। इज़रायल ने बताया कि हिज़्बुल्लाह युद्धविराम समझौते का उल्लंघन कर रहा था। हमले में दो लोगों के घायल होने की खबर है।
read more at News18 हिंदी


