Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिए को सेना ने किया ढेर

short by रुखसार अंजुम / on Thursday, 1 August, 2024
एक अधिकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। बकौल अधिकारी, बुधवार देर रात खोरा पोस्ट के पास घुसपैठिए को भारतीय क्षेत्र में घुसते देखा गया जिसके बाद चेतावनी दी गई। अधिकारी ने बताया कि घुसपैठिए ने चेतवानी को नज़रअंदाज़ किया और जवानों ने गोली चलाई।
read more at भाषा