बिहार में हुआ कैबिनेट का विस्तार, 7 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
बिहार में बुधवार को मंंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राजभवन में विधायक संजय सरावगी (दरभंगा), सुनील कुमार (बिहार शरीफ), जीवेश मिश्रा (जाले), राजू कुमार सिंह (साहेबगंज), मोतीलाल प्रसाद (रीगा), विजय कुमार मंडल (सिकटी) व कृष्ण कुमार मंटू (अमनौर) को मंत्री पद की शपथ दिलाई। ये सभी नेता बीजेपी के विधायक हैं।
read more at हिन्दुस्तान


