भारतीय बस के नेपाल में नदी में गिरने की घटना में मरने वालों की संंख्या हुई 27
नेपाल में शुक्रवार को एक भारतीय बस के मर्सियांगडी नदी में गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 हो गई। सशस्त्र पुलिस बल (नेपाल) के उप-प्रवक्ता शैलेंद्र थापा ने बताया कि 16 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 11 लोगों की मौत इलाज के दौरान हुई। हादसे में 16 लोग घायल भी हुए हैं।
read more at R भारत


