जॉश इंग्लिस बने टी-20I क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज़ शतक जड़ने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़
ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ जॉश इंग्लिस ने शुक्रवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ दूसरे टी20I में 43 गेंदों पर शतक पूरा किया जिसके साथ ही वह सबसे तेज़ शतक जड़ने वाले ऑस्ट्रेलियाई पुरुष बल्लेबाज़ बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से जॉश इंग्लिस, एरोन फिंच और ग्लेन मैक्सवेल के नाम था जिन्होंने 47 गेंदों पर शतक बनाए थे।
read more at ABP न्यूज़


