Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारतीय शेयर बाज़ार में हर चार नए निवेशकों में से है एक महिला निवेशक: SBI

short by श्वेता यादव / on Tuesday, 24 December, 2024
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय शेयर बाज़ार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है और हर चार नए निवेशकों में से एक महिला निवेशक है। रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 में देश में कुल डीमैट खाते 15 करोड़ को पार कर गए जबकि वित्त वर्ष 2013-14 में यह संख्या मात्र 2.2 करोड़ थी।