'मारिया मारिया' गाने के एक स्टेप के लिए सलमान ने 27 टेक दिए थे: कोरियोग्राफर बॉस्को
कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने बताया है कि फिल्म 'पार्टनर' के 'मारिया मारिया' गाने के एक स्टेप के लिए ऐक्टर सलमान खान ने 27 टेक दिए थे। बॉस्को ने कहा, "15 टेक के बाद मैंने ठीक है कहा था लेकिन सलमान ने मुझसे कहा, 'जब तक सही न लगे...ठीक है नहीं कहो। मैं 100 टेक दूंगा लेकिन स्टेप सही से करूंगा'।"


