2027 में शुरू होगी दुनिया की सबसे लंबी नॉन-स्टॉप पैसेंजर फ्लाइट
क्वांटास एयरवेज़ ने कहा है कि दुनिया की सबसे लंबी नॉन-स्टॉप पैसेंजर फ्लाइट 2027 में सिडनी-लंदन के बीच शुरू होगी। 'टाइम आउट' के मुताबिक, यह फ्लाइट 20 घंटे से अधिक उड़ान भरेगी और 17,015 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। फिलहाल, यह रिकॉर्ड सिंगापुर एयरलाइंस की सिंगापुर-न्यूयॉर्क की फ्लाइट के नाम है जो लगभग 18.5 घंटे तक उड़ान भरती है।
read more at Inshorts


