Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वह विकेट नहीं था, पुजारा नॉट आउट थे: हेज़लवुड ने 12 साल बाद सुनाया गलत अंपायरिंग का किस्सा

short by Himanshu / on Friday, 7 August, 2026
ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ जॉश हेज़लवुड ने बताया है कि टेस्ट मैच में उनका पहला विकेट वास्तव में आउट नहीं था। बकौल हेज़लवुड 2014 में भारत के खिलाफ खेले गए मैच में चेतेश्वर पुजारा को अंपायर ने जो आउट दिया था उसमें गेंद बल्ले या ग्लव पर नहीं बल्कि हेलमेट पर लगी थी। हेज़लवुड ने माना कि वह फैसला गलत था।