सेकेंड क्लास लोगों जैसे बर्ताव के लिए तैयार रहे जेडीयू व टीडीपी: मंत्रालय बंटवारे पर आतिशी
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने नई एनडीए सरकार में मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने 'X' पर लिखा, "जेडीयू और टीडीपी को इस सरकार में सेकेंड क्लास लोगों जैसे बर्ताव के लिए तैयार रहना चाहिए।" उन्होंने लिखा, "विभागों के बंटवारे से पता चलता है कि...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गठबंधन सहयोगियों का सम्मान करने का इरादा नहीं रखते।"
read more at ABP न्यूज़


