Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गुरुग्राम में शारीरिक संबंध न बनाने पर शादीशुदा शख्स ने प्रेमिका पर पेचकस से किया हमला

short by मनीष झा / on Saturday, 19 August, 2023
गुरुग्राम (हरियाणा) में लिव-इन में साथ रह रही अपनी प्रेमिका पर पेचकस से हमला कर घायल करने के आरोप में एक शख्स को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर पीड़िता पर हमला किया था। बकौल पीड़िता, शादीशुदा आरोपी ने शादी का झांसा देकर पहले भी संबंध बनाए थे।
read more at भाषा