कौन हैं यूपी के नए कार्यवाहक डीजीपी बनाए गए प्रशांत कुमार?
उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त हुए प्रशांत कुमार सिवान (बिहार) के रहने वाले हैं। 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रशांत ने एमएससी, एमफिल व एमबीए की पढ़ाई की है। 'सिंघम' के नाम से मशहूर कुमार को 26 जनवरी को गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रशांत 300 से ज़्यादा एनकाउंटर में शामिल रहे हैं।
read more at News18 हिंदी


