'INDIA' से डर गई है सरकार, चुनाव ही नहीं कराना चाहती: 'एक देश, एक चुनाव' पर संजय राउत
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद संजय राउत ने सरकार द्वारा 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर चर्चा के लिए समिति गठित किए जाने को लेकर कहा है, "सरकार चुनाव ही नहीं कराना चाहती। वह 'INDIA' (विपक्षी गठबंधन) से डर गई है।" उन्होंने कहा, "हमने (विपक्ष ने) निष्पक्ष चुनाव की मांग की थी जिसे टालने के लिए यह षड्यंत्र रचा गया है।"
read more at ABP न्यूज़


