Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीटी टीचर ने हैदराबाद में छात्रा को गलत तरीके से छुआ व भद्दे फोन कॉल किए, अभिभावकों ने पीटा

short by मोनिका शर्मा / on Sunday, 6 August, 2023
हैदराबाद के एक स्कूल की छात्रा को गलत तरह से छूने और उसे भद्दे फोन कॉल करने को लेकर छात्रा के अभिभावकों और रिश्तेदारों ने स्कूल पहुंचकर पीटी टीचर को पीटा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बकौल पुलिस, आरोपी टीचर अन्य छात्राओं को भी गलत तरह से छूता था। पुलिस ने पॉक्सो ऐक्ट में केस दर्ज किया है।
read more at The Siasat Daily