Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एड्स होने की बात छिपाकर शख्स ने की शादी, मेरे संक्रमित होने पर की खुदकुशी: राजस्थान की महिला

short by अक्षत मित्तल / on Wednesday, 4 October, 2023
अजमेर (राजस्थान) में एक महिला ने अपने ससुरालवालों पर प्रताड़ना और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, उसके पति ने एड्स (एचआईवी पॉज़िटिव) होने की बात छिपाकर शादी की थी और उसके (महिला) एचआईवी संक्रमित होने के बाद पति ने आत्महत्या कर ली। बकौल महिला, शिकायत दर्ज करवाने के बावजूद पुलिस उसकी मदद नहीं कर रही है।