छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने किया आईईडी हमला, एक सीआरपीएफ जवान शहीद
छत्तीसगढ़ के बस्तर ज़िले के पुलिस महानिरीक्षक ने बताया है कि बीजापुर ज़िले के पामेड़ क्षेत्र में बुधवार को नक्सलियों द्वारा आईईडी हमला किया गया। बकौल पुलिस, इस हमले में सीआरपीएफ के 196 बटालियन के एक जवान शहीद हुए हैं। गौरतलब है, राज्य में बीते सप्ताह भी नक्सलियों के हमले में एक सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे।
read more at ABP न्यूज़


