Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारी मात्रा में नकदी के साथ पकड़े गए झारखंड के 3 विधायकों को किया गया गिरफ्तार

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Sunday, 31 July 2022
पश्चिम बंगाल में शनिवार को भारी मात्रा में नकदी के साथ पकड़े गए झारखंड के 3 कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन बिक्सल को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले कांग्रेस ने तीनों विधायकों को पार्टी से निलंबित कर दिया था। विधायकों ने दावा किया था कि उन पैसों से वितरण के लिए साड़ी खरीदी जानी थी।