गांधी परिवार ने जो ज़िम्मेदारी सौंपी है उसे निभाऊंगा: अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा
अमेठी (यूपी) लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने कहा है, "मैं हमेशा गांधी परिवार का सेवक रहा हूं और एक सेवक को गांधी परिवार ने जो ज़िम्मेदारी सौंपी है उसे मैं निभाऊंगा।" उन्होंने कहा, "गांधी परिवार का अमेठी से पारिवारिक रिश्ता रहा है और आगे भी रहेगा, इसमें कोई शक नहीं है।"
read more at हिन्दुस्तान


