यूरोप में 2 रेव पार्टियों में सेक्स से फैला हो सकता है मंकीपॉक्स: डब्ल्यूएचओ के सलाहकार
डब्ल्यूएचओ के एक प्रमुख सलाहकार ने कहा है कि विकसित देशों में मंकीपॉक्स का प्रसार यूरोप में हुई दो हालिया घटनाओं से जोड़ा जा सकता है। डॉ. डेविड हेमैन के मुताबिक, प्रसार को लेकर यह थियरी सबसे आगे है कि यह बेल्जियम और स्पेन में हुई रेव पार्टियों में गे और बायसेक्शुअल पुरुषों के बीच हुआ सेक्शुअल ट्रांसमिशन है।


