हरियाणा में एक ही परिवार के 7 लोगों ने की खुदकुशी
पंचकूला (हरियाणा) में एक ही परिवार के 7 लोगों द्वारा कथित तौर पर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, मृतकों में उत्तराखंड निवासी दंपति, उनके 3 बच्चे और 2 बुज़ुर्ग शामिल हैं और उन्होंने कार में ज़हर खाया है। डीसीपी (पंचकूला) हिमाद्री कौशिक ने कहा, "प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है...सबूत इकट्ठा कर...उसकी जांच करेंगे।"
read more at ABP न्यूज़


