बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए असम पहुंचे रणदीप हुड्डा, लंगर में लोगों को खिलाया खाना
शिवसागर (असम) में ऐक्टर रणदीप हुड्डा ने एक गैर-सरकारी संगठन द्वारा आयोजित बाढ़ राहत वितरण कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने शिवसागर रेलवे स्टेशन पर लंगर में भोजन परोसा और विस्थापित लोगों को राशन किट व ज़रूरी वस्तुएं बांटीं। उन्होंने कहा, "यहां आकर एहसास हुआ कि हालात कितने भयावह हैं...कई गांव पूरी तरह डूब गए...लोगों ने बहुत कुछ खो दिया है।"
read more at ABP न्यूज़


