झारखंड में कीचड़ भरे गड्ढे में फंसी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की गाड़ी
झारखंड के बहरागोड़ा में सोमवार को बारिश के बीच केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की गाड़ी कीचड़ भरे गड्ढे में फंस गई। गड्ढे में फंसने के कारण गाड़ी एक तरफ झुक गई थी और शिवराज को गाड़ी से बाहर निकलना पड़ा। दरअसल, शिवराज को झारखंड का चुनावी प्रभार सौंपा गया है और वह जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे।
read more at इंडिया टीवी हिंदी


