सोनाक्षी और ज़हीर के मेहंदी समारोह की तस्वीर आई सामने, मेहमानों के साथ पोज़ देते दिखे
ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और ऐक्टर ज़हीर इकबाल के मेहंदी समारोह की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें दोनों मेहमानों के साथ पोज़ देते दिख रहे हैं। तस्वीर में सोनाक्षी लाल रंग के कपड़ों में जबकि ज़हीर कुर्ते-पजामे में दिख रहे हैं। इससे पहले उनकी शादी को लेकर नाराज़गी की रिपोर्ट्स को सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने खारिज किया था।
read more at हिन्दुस्तान


