Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कठुआ में हमले से पहले आतंकियों ने ग्रामीणों से बंदूक की नोक पर बनवाया था खाना: रिपोर्ट

short by रुखसार अंजुम / on Thursday, 11 July, 2024
रिपोर्ट के मुताबिक, कठुआ (जम्मू-कश्मीर) में सेना के काफिले पर हमले से पहले आतंकवादियों ने ग्रामीणों से बंदूक की नोक पर खाना बनवाया था। बकौल रिपोर्ट, आतंकवादियों ने हमले के दौरान बॉडी कैमरा पहना था और वे सेना के जवानों के हथियार छीनना चाहते थे लेकिन जवानों ने आतंकियों की यह कोशिश नाकाम कर दी थी।