Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या होता है ग्रीन होम लोन?

short by श्वेता यादव / on Thursday, 4 September, 2025
इको-फ्रेंडली घर खरीदने, पुराना घर ग्रीन टेक्नोलॉज़ी से अपग्रेड करवाने और एनर्जी-एफिशिएंट घर बनवाने के लिए ग्रीन होम लोन दिया जाता है। ऐसे घरों में सोलर पैनल, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, एनर्जी-एफिशिएंट सिस्टम्स व सस्टेनेबल मटीरियल लगाए जाते हैं जिससे बिजली-पानी बचता है और कार्बन फुटप्रिंट घटता है। इसमें साधारण होम लोन की तुलना में ब्याज दर कम होती है।