Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मथुरा में नंदगांव की दीवारों पर लिखा गया 'भगवान श्रीकृष्ण जाट थे', FIR दर्ज

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 4 December, 2024
मथुरा (यूपी) के नंदगांव के बाज़ार व घरों की दीवारों पर एक व्यक्ति द्वारा 'नंदगांव का इतिहास' शीर्षक के साथ लिखवाए गए संदेश में भगवान कृष्ण को 'जाट' बताए जाने के बाद विरोध शुरू हो गया है। नगर पंचायत ने मामले में एफआईआर दर्ज करवाई है और शख्स की तलाश जारी है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, भगवान कृष्ण यदुवंशी थे।