अप्रैल में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या सालाना आधार पर 8.45% बढ़कर पहुंची 143.16 लाख
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के मुताबिक, अप्रैल-2025 में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या सालाना आधार पर 8.45% वृद्धि के साथ 143.6 लाख हो गई जबकि पिछले साल समान अवधि में 132 लाख लोगों ने यात्रा की थी। बकौल डीजीसीए, जनवरी-अप्रैल में 575.13 लाख यात्रियों ने सफर किया जबकि पिछले साल इसी अवधि में 523.46 लाख लोगों ने यात्रा की थी।
read more at भाषा


