Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पटना में RJD नेता की हत्या का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, सुनाई दी गोलियों की तड़तड़ाहट

short by खुशी / on Thursday, 11 September, 2025
पटना (बिहार) में राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास बुधवार देर रात आरजेडी नेता व प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार उर्फ आला राय की हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में हमलावर भागते हुए दिखे और गोलियों की तड़तड़ाहट साफ सुनाई दी। रिपोर्ट्स के अनुसार, बदमाशों ने राय को दौड़ाते हुए करीब 6 गोलियां मारी थीं।