Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्यों बेहद खास है ISRO का NVS-03 सैटेलाइट?

short by शुभम श्रीवास्तव / on Saturday, 31 October, 2026
इसरो ने अगली जेनरेशन के नेविगेशन सैटेलाइट 'NVS-03' को निर्धारित कक्षा में स्थापित कर दिया है। यह सैटेलाइट भारत की अपनी नेविगेशन प्रणाली NavIC का महत्वपूर्ण हिस्सा है जो NavIC को मज़बूत करेगा। इसका इस्तेमाल लोकेशन पता करने, रास्ता खोजने और सही समय की जानकारी देने जैसी सेवाओं में होगा। इस सैटेलाइट में स्वदेशी परमाणु घड़ी समेत अन्य घड़ियां हैं।