मार्च के महीने में दिल्ली और आसपास के इलाकों में क्यों छाया घना कोहरा?
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को भारी बारिश और आंधी-तूफान आया। भारी बारिश से वायुमंडल में नमी का स्तर बढ़ा और रातभर की ठंडक के कारण तापमान तेज़ी से गिर गया। शनिवार सुबह तक तापमान लगभग 14°C के आसपास था जिससे नम हवा ओस बिंदु तक पहुंच गई और कोहरे में तब्दील हो गई जो मार्च के अंत में असामान्य घटना है।
read more at R. भारत


