क्या है IPL नीलामी में इस्तेमाल होने वाला 'राइट टू मैच' कार्ड?
'राइट टू मैच' (आरटीएम) कार्ड किसी फ्रैंचाइज़ी को मेगा नीलामी के दौरान अपने खिलाड़ी को वापस खरीदने का विकल्प देता है। इसके ज़रिए फ्रैंचाइज़ी उस खिलाड़ी के लिए लगाई गई सर्वाधिक मूल्य के बराबर बोली लगाकर उसे वापस ले सकती है। 2014 में इसे 'जोकर कार्ड' कहा गया था। आखिरी बार आरटीएम कार्ड 2018 की नीलामी में इस्तेमाल हुआ था।


