क्या है 'मामेरू समारोह' जिसके साथ शुरू हुआ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का जश्न?
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का जश्न बुधवार को 'मामेरू समारोह' के साथ शुरू हो गया। यह गुजराती शादियों की एक रस्म है जिसमें आमतौर पर दुल्हन के मामा उसे पानेतर साड़ी, गहने, हाथी के दांत या सफेद चूड़ा समेत अन्य उपहार देते हैं। इसके अलावा, समारोह में मौजूद परिवार के अन्य सदस्य दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देते हैं।
read more at ABP न्यूज़


