यूएस के टेक्सस में 'बेरिल' के कारण 4 लोगों की हुई मौत, 30 लाख घरों में बिजली गुल
जर्मन न्यूज़ एजेंसी 'डीपीए' के मुताबिक, अमेरिका के टेक्सस में 'बेरिल' तूफान के कारण कम-से-कम 4 लोगों की मौत हुई है। तूफान के कारण राज्य के करीब 30 लाख घरों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों की बिजली गुल हो गई है। यूएस नैशनल हरिकेन सेंटर ने बताया है कि 'बेरिल' के कारण टेक्सस में 1,300 उड़ानें रद्द की गई हैं।
read more at इंडिया टीवी


