अब 11 अगस्त को होगी एग्ज़ाम से एक दिन पहले स्थगित हुई NEET-PG 2024 परीक्षा
हाल ही में एग्ज़ाम से एक दिन पहले स्थगित की गई एनईईटी-पीजी 2024 की परीक्षा अब 11 अगस्त को दो पालियों में होगी। इससे पहले यह परीक्षा 23 जून को होनी थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने तब बताया था कि परीक्षा को टालने का निर्णय छात्रों के हित और परीक्षा की प्रक्रिया को बेहतर बनाए रखने के लिए लिया गया।
read more at Hindustan Times


