Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सर्दियों में सुबह जल्दी उठने में क्यों होती है परेशानी? डॉक्टर ने बताई वजह

short by पंकज कसरादे / on Saturday, 3 January, 2026
सीके बिरला अस्पताल की डॉक्टर मनीषा अरोरा के अनुसार, सर्दियों में सुबह जल्दी उठने में दिक्कत होना आम बात है। ठंड के मौसम में सर्केडियन रिदम में बदलाव, मेलाटोनिन का बढ़ा स्तर, शरीर के तापमान में गिरावट, कम सेरोटोनिन और विटामिन-डी की कमी के कारण लोगों को सुबह जल्दी जागने में परेशानी होती है।