मुंबई पुलिस ने 26/11 आतंकी हमले के साज़िशकर्ता तहव्वुर राणा से 8 घंटे तक की पूछताछ
मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की एक टीम ने 26/11 आतंकी हमले के साज़िशकर्ता तहव्वुर राणा से हाल ही में दिल्ली में 8 घंटे तक पूछताछ की है। एक अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान राणा ने टालमटोल भरे जवाब दिए और सहयोग नहीं किया। राणा को इस महीने की शुरुआत में अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किया गया था।
read more at भाषा


