Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

34 साल में 57 बार ट्रांसफर हो चुके IAS अधिकारी अशोक खेमका आज हो रहे हैं रिटायर

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Wednesday, 30 April, 2025
अपने करीब 34-साल के करियर में 57 बार ट्रांसफर झेलने वाले आईएएस अधिकारी अशोक खेमका बुधवार को सेवानिवृत हो रहे हैं। 1991 बैच के हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी खेमका परिवहन विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी पद से रिटायर होंगे जिस पद पर उनका दिसंबर-2024 में ट्रांसफर हुआ था। 2012 में उन्होंने रॉबर्ट वाड्रा का लैंड म्यूटेशन रद्द किया था।