पीएम ने मल्लिकार्जुन खरगे से फोन पर की बात, स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से फोन पर बात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। दरअसल, जम्मू-कश्मीर के जसरोटा में रैली को संबोधित करने के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। बाद में खरगे ने कहा था कि वह इतनी जल्दी मरने वाले नहीं हैं।
read more at लेटेस्टली


