एक बार मलेरिया, चिकन पॉक्स और 104°F बुखार था, फिर भी रोज़ काम पर जाती थी: सुष्मिता
अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने कहा है कि 18-वर्ष की उम्र में मिस यूनिवर्स जीतने के बाद उन्हें सिखाया गया था कि हालात चाहे जैसे भी हों, उन्हें अपने वर्क कमिटमेंट्स पूरे करने होंगे। उन्होंने कहा, "अमेरिका में एक बार उन्हें चिकनपॉक्स, मलेरिया, 104°F बुखार और कई तरह की स्वास्थ्य परेशानियां हो गई थीं लेकिन मैं रोज़ काम पर जाती थी।"


