वक्फ कानून को लेकर बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा के बाद इंटरनेट सेवाएं की गईं निलंबित
मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) में मंगलवार को वक्फ कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन करने के दौरान हिंसा भड़क गई थी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, ज़िले में स्थिति शांतिपूर्ण व नियंत्रण में है और निषेधाज्ञा लागू है जो 10 अप्रैल शाम 6 बजे तक लागू रहेगी। बकौल अधिकारी, गलत सूचना के प्रसार को रोकने के लिए जंगीपुर में इंटरनेट सेवाएं निलंबित हैं।
read more at भाषा


