Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली के स्टेशन में भगदड़ के बाद यूपी के सभी रेलवे स्टेशनों पर हाई अलर्ट

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 16 February, 2025
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद उत्तर प्रदेश के सभी रेलवे स्टेशन हाई अलर्ट पर हैं। 'आजतक' ने एडीजी रेलवे प्रकाश डी के हवाले से बताया कि सभी जीआरपी पुलिसकर्मियों को स्टेशनों पर तैनात रहने का आदेश दिया गया है। प्रयागराज जाने वालीं स्पेशल ट्रेनों के प्लैटफॉर्म पर विशेष तौर पर निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं।