महाराष्ट्र में 288 सीटों के लिए करीब 8,000 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन
महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, विधानसभा की 288 सीटों के लिए 7,995 उम्मीदवारों ने निर्वाचन आयोग के पास 10,905 नामांकन दाखिल किए हैं। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 22 अक्टूबर को शुरू हुई थी और मंगलवार (29-अक्टूबर) को इसकी अंतिम तिथि थी। गौरतलब है कि राज्य में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होना है।
read more at भाषा


