हरियाणा में हमले के बाद युवक के दिल में फंसा चाकू, डॉक्टरों ने 6 दिन बाद ऑपरेशन कर निकाला
रोहतक (हरियाणा) के पीजीआईएमएस में 3-4 घंटे तक चली सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने एक युवक के दिल में 6 दिनों से फंसे चाकू को निकाला है। दरअसल, 16 अक्टूबर को एक शख्स ने हमला कर उसे चाकू मार दिया था। पीजीआईएमएस के निदेशक व वरिष्ठ कार्डियक सर्जन एसएस लोहचब ने बताया कि उन्होंने पहली बार ऐसा मामला देखा है।
read more at News18 हिंदी


