महाराष्ट्र के शिवनेरी किले में मधुमक्खियों ने लोगों पर किया हमला, 60 लोग घायल
पुणे (महाराष्ट्र) के शिवनेरी किले में रविवार को मधुमक्खियों के हमले में करीब 60 लोग घायल हो गए। वन अधिकारी प्रदीप चव्हाण ने बताया कि घायलों में से 50 का नज़दीकी अस्पताल में इलाज किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, "युवकों के एक समूह ने मधुमक्खियों के छत्ते पर पत्थर फेंके थे जिसके बाद मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।"
read more at भाषा


