लव सिन्हा ने की बहन सोनाक्षी की शादी में शामिल ना होने की पुष्टि, कहा- कुछ लोगों से नहीं जुड़ेंगे
ऐक्टर लव सिन्हा ने बहन सोनाक्षी की शादी में शामिल ना होने की पुष्टि करते हुए कहा है, "किसी भी कीमत पर...कुछ लोगों से नहीं जुड़ेंगे।" उन्होंने 'टेलीग्राफ' का आर्टिकल शेयर कर X पर लिखा, "किसी ने 'ग्रे-एरिया' पर ध्यान नहीं दिया...जैसे ज़हीर के पिता की एक राजनेता से नज़दीकी जिनसे ईडी द्वारा हुई पूछताछ 'वॉशिंग मशीन' में धुल गई।"


