Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हमास को आतंकी संगठनों की लिस्ट में शामिल करे भारत: इज़रायल

short by मनीष झा / on Tuesday, 4 March 2025
इज़रायल ने भारत से हमास को अपने आतंकी संगठन वाली सूची में शामिल करने का अनुरोध किया है। इज़रायल के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हमास के नेता पिछले महीने पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के सदस्यों के साथ देखे गए थे। गौरतलब है, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने हमास को आतंकवादी संगठन घोषित किया है।