Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में बच्ची के रेप-हत्या के दोषी को हुई आजीवन कारावास की सज़ा, 44 दिन में आया फैसला

short by श्वेता यादव / on Thursday, 31 July, 2025
फिरोज़ाबाद (उत्तर प्रदेश) की पॉक्सो कोर्ट ने 8 वर्षीय बच्ची से रेप और हत्या के मामले के दोषी को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई है। घटना में उसका साथ देने वाले 3 आरोपियों को 7-7 साल की सज़ा और ₹1.40 लाख का जुर्माना लगाया गया है। कोर्ट ने घटना के बाद 44 दिनों के भीतर मामले में फैसला सुनाया है।